MP में 24 घंटे में 5 पुल टूटे:सिंध नदी पर बने थे पांचों पुल ,मगरौनी पुल ,इंदुर्खी पुल ,रतनगढ़ वाली माता पुल ,लांच-पिछोर पुल
MP में 24 घंटे में 5 पुल टूटे: सिंध नदी पर बने थे पांचों पुल, दतिया में 3, भिंड और शिवपुरी में एक-एक पुल तिनके की तरह बह गए; दो और खतरे में, ट्रैफिक ठप होने से लगा जाम भिंड/दतिया 5 दिन पहले वीडियो सिंध नदी ने ग्वालियर-चंबल अंचल में तबाही मचा दी है। पहली बार सिंध नदी का ऐसा रौद्र रूप लोगों ने देखा है। बुधवार सुबह दतिया जिले में सिंध नदी पर बने सेंवढ़ा और भिंड का इंदुर्खी पुल बह गए। इसके बाद दोपहर में शिवपुरी जिले में नरवर-ग्वालियर को जोड़ने वाला मगरौनी पुल का काफी हिस्सा नदी में बह गया। इसके पहले मंगलवार को सिंध नदी के बहाव में रतनगढ़ वाली माता और लांच-पिछोर का पुल भी बह गया था। अब दतिया जिले के गोराघाट, भिंड के मेंहदा घाट का पुल भी खतरे में हैं। दोनों पुलों पर पानी आ गया है। ककेटो और मड़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार की दोपहर से लगातार सिंध नदी में पानी बढ़ रहा है। सिंध नदी के उफान पर आने से अब तक दतिया जिले के 3 और भिंड- शिवपुरी जिले में एक- एक पुल टूट चुके हैं। सिंध नदी पर ही मड़ीखेड़ा डैम के नीचे के पुल पर दरार आ गई है। मैप पर देखिए कहां, कौन से पुल टूटे। सिंध नदी की बाढ़...