Posts

Showing posts from August, 2021

MP में 24 घंटे में 5 पुल टूटे:सिंध नदी पर बने थे पांचों पुल ,मगरौनी ​​​​पुल ,इंदुर्खी ​​​​पुल ,रतनगढ़ वाली माता पुल ,लांच-पिछोर पुल

Image
  MP में 24 घंटे में 5 पुल टूटे: सिंध नदी पर बने थे पांचों पुल, दतिया में 3, भिंड और शिवपुरी में एक-एक पुल तिनके की तरह बह गए; दो और खतरे में, ट्रैफिक ठप होने से लगा जाम भिंड/दतिया 5 दिन पहले वीडियो सिंध नदी ने ग्वालियर-चंबल अंचल में तबाही मचा दी है। पहली बार सिंध नदी का ऐसा रौद्र रूप लोगों ने देखा है। बुधवार सुबह दतिया जिले में सिंध नदी पर बने सेंवढ़ा और भिंड का इंदुर्खी पुल बह गए। इसके बाद दोपहर में शिवपुरी जिले में नरवर-ग्वालियर को जोड़ने वाला मगरौनी पुल का काफी हिस्सा नदी में बह गया। इसके पहले मंगलवार को सिंध नदी के बहाव में रतनगढ़ वाली माता और लांच-पिछोर का पुल भी बह गया था। अब दतिया जिले के गोराघाट, भिंड के मेंहदा घाट का पुल भी खतरे में हैं। दोनों पुलों पर पानी आ गया है। ककेटो और मड़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार की दोपहर से लगातार सिंध नदी में पानी बढ़ रहा है। सिंध नदी के उफान पर आने से अब तक दतिया जिले के 3 और भिंड- शिवपुरी जिले में एक- एक पुल टूट चुके हैं। सिंध नदी पर ही मड़ीखेड़ा डैम के नीचे के पुल पर दरार आ गई है। मैप पर देखिए कहां, कौन से पुल टूटे। सिंध नदी की बाढ़...

शिवपुरी Magroni nizampur गौशाला फर्जीवाड़ाः

Image
फर्जीवाड़ाः निजामपुर पंचायत में 4 कर्मचारी साल 2018 से गौशाला में नियुक्त बताए, हकीकतः तब गौशाला स्वीकृत भी नहीं हुई थी शिवपुरी नवगठित नगर परिषद मगरौनी में ग्राम पंचायताें द्वारा फर्जी कर्मचारियों की लिस्ट के मामले में राेज नए खुलासे हो रहे हैं। प्रशासनिक जांच शुरू होने से पहले ही एक-एक कर पाेल खुल रही हैं। इस बार निजामपुर ग्राम पंचायत की गोशाला से संबंधित मामला सामने अाया है। सरपंच व सचिव ने गोशाला में चार कर्मचारी कार्यरत बताए हैं। नगर परिषद को सौंपे रिकाॅर्ड में चार कर्मचारियों की नियुक्ति साल 2018 में दर्शाईं है जबकि उस वक्त निजामपुर में गोशाला बनना तो दूर स्वीकृत तक नहीं हुई थी। मध्यप्रदेश में सबसे पहली गोशाला निजामपुर में नवंबर 2019 में बनी थी। कांग्रेस सरकार के तत्कालीन पशुपालन मंत्री रहे लाखन सिंह यादव ने ग्राम पंचायत निजामपुर में 2 नवंबर 2019 को गोशाला का शुभारंभ किया था। इससे जाहिर है कि सचिव हनुमंत सिंह ने नगर परिषद मगरौनी में कर्मचारियों की फर्जी लिस्ट बनाकर सौंपी है। ग्राम पंचायतों द्वारा कर्मचारियों की फर्जी लिस्टों की जांच के लिए कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल सोमवार को ...